Bihar Board 12th Results Date 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 का रिजल्ट का इंतजार इस दिन होगा खत्म, इन स्टेप्स से होगा डाउनलोड

Bihar Board 12th Results Date 2025: जैसा की आप जानते हैं की, बिहार बोर्ड कक्षा 12 का अंतिम पेपर 15 फरवरी को खत्म हो गया था, और अब परीक्षा खत्म हुए महीना दिन गुजर चूका हैं, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पिछले महीने यानी 16 फरवरी को घोषणा की थी कि BSEB इंटर रिजल्ट 20 मार्च 2025 से लेकर के मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।

हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, अनुमान है कि 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। तो इस पोस्ट में हम आपको परीक्षा रिजल्ट जारी होने का डेट बताने जा रहे हैं, इसलिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट का इंतजार जल्द होने वाला हैं खत्म

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 संपन्न हो चुकी है। BSEB 12 Exam 2025 में शामिल हुए अभ्यर्थी अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी।

Bihar Board इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए राज्य भर में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई।

See Also  Bihar Board 12th Syllabus 2025 Class 12 Science, Arts, Commerce PDF Download करें इस लिंक के सहायता से

Bihar Board Result 2025: बीएसबीई बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 का लिंक दिखाई देगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और यहां अपना रोल नंबर सबमिट करें।
Bihar-Board-12th-Marksheet-Result-PDF-Download
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट ले लें।

पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 23 मार्च 2024 को जारी किया गया था। 2023 में रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। वहीं, साल 2022 में 12वीं का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया गया था।

Bihar Board 2025: पिछले वर्षों में 12वीं का रिजल्ट

सालपरीक्षा तिथिरिजल्ट
20241 फरवरी से 12 फरवरी तक23 मार्च
20231 फरवरी से 11 फरवरी तक21 मार्च
20221 फरवरी से 14 फरवरी तक16 मार्च
20211 फरवरी से 13 फरवरी तक26 मार्च
Bihar Board 12th Results

अब कभी भी जारी हो सकता हैं इंटर का परिणाम

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड के अध्यक्ष आईएएस आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि संपन्न इंटर बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। परीक्षा 2025 के रिजल्ट का संभावित समय बीएसईबी की ओर से बताया गया है।

Bihar Board 12th Results Date 2025

BSEB 12th Result DateCheck Here
Board NameBihar School Examination Board
Official WhatsApp ChannelJoin Now
Official Telegram ChannelJoin Now
Official WebsiteResults.biharboardonline.com

पिछले साल (2024) 12वीं का रिजल्ट 40 दिन बाद आया था। BSEB ने 2024 में कक्षा 12 की परीक्षा 12 फरवरी को समाप्त की थी और 23 मार्च को परिणाम घोषित किया था। वहीं, 2023 में कक्षा 12 के परिणाम का 38 दिनों तक इंतजार किया गया था और परिणाम 21 मार्च को घोषित किया गया था।

See Also  बिहार बोर्ड टॉपर लिस्ट 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट जारी, 25 मार्च यहां देखें टॉपर लिस्ट 2025 @Interbiharboard.com
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
यहाँ कमेंट करेंx
()
x