बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित करने के साथ ही बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए हैं। जिनकी डिटेल आप नीचे देख सकते हैं। 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
बिहार बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम में 89.50 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि आर्ट्स का रिजल्ट 82.75 फीसदी और कॉमर्स का 94.77 फीसदी रहा। कुल मिलाकर बिहार बोर्ड का पास प्रतिशत 86.50 रहा है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का दबदबा रहा।
Bihar Board 12th Result 2025 Toppers List
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सबसे अधिक परीक्षार्थी विज्ञान संकाय से शामिल हुए थे। इस साल विज्ञान संकाय में 6,33,896 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 5,68,330 सफल हुए। कला संकाय में 6,11,365 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 5,05,884 सफल हुए।
#BSEB released 12th Board Results Priya Jaiswal-Science Topper Roshni Kumari – Commerce Topper Anita Kumari & Saqib Shah- Arts Topper Congratulations #12thResults #12thBoardResults #BreakingNews #ResultsDay #12thResultsDay #BiharBoard #BiharBoardresult2025 #BiharBoardResult pic.twitter.com/8b3NcQmccU
— OFSS Bihar (@ofssbihar) March 25, 2025
वहीं वाणिज्य संकाय में 34,821 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 32,999 विद्यार्थी पास हुए। कुल मिलाकर इस बार तीनों संकायों में 11,07,213 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए, जिसके चलते राज्य में एक बार फिर बेहतर रिजल्ट देखने को मिला।
आर्ट्स स्ट्रीम
रैंक | नाम | शहर | अंक | प्रतिशत |
1 | अंकिता कुमारी | वैशाली | 473 | 94.6% |
2 | अनुष्का कुमारी | मुजफ्फरपुर | 471 | 94.2% |
2 | रुकैया फातमा | बेगूसराय | 471 | 94.2% |
3 | आरती कुमारी | सारण | 470 | 94% |
3 | सानिया कुमारी | सोनपुर | 470 | 94% |
4 | अंशू रानी | पटना | 469 | 93.8% |
5 | संजना कुमारी | मुजफ्फरपुर | 468 | 93.6% |
5 | तनु कुमारी | पूर्वी चंपारण | 468 | 93.6% |
5 | अर्चना मिश्रा | गया | 468 | 93.6% |
कॉमर्स स्ट्रीम
रैंक | शहर | अंक | प्रतिशत | |
1 | रौशनी कुमारी | वैशाली | 475 | 95% |
2 | अंतरा खुशी | औरंगाबाद | 473 | 94.6% |
3 | सृष्टि कुमारी | मधुबनी | 471 | 94.2% |
4 | निधि शर्मा | अररिया | 470 | 94% |
4 | अदिति सोनकर | रोहतास | 470 | 94% |
5 | अंशू कुमारी | भोजपुर | 469 | 93.8% |
साइंस स्ट्रीम
रैंक | नाम | शहर | अंक | प्रतिशत |
1 | प्रिया जायसवाल | पश्चिम चंपारण | 484 | 96.8% |
2 | अनुप्रिया | जमुई | 477 | 95.4% |
3 | वर्षा रानी | भटोतर, बी. कोठी | 476 | 95.2% |
बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगी पुरस्कार राशि
बिहार सरकार टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए नकद पुरस्कार और अन्य उपहार प्रदान करती है। इस वर्ष भी टॉपर्स को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे:
प्रथम स्थान – 2,00,000 रुपये + लैपटॉप + किंडल ई-रीडर
द्वितीय स्थान – 1,50,000 रुपये + लैपटॉप
तृतीय स्थान – 1,00,000 रुपये + लैपटॉप
चौथे से दसवें स्थान – 30,000 रुपये + लैपटॉप
Bihar Board 12th Toppers List
Bihar 12th Board Top List | Download |
BSEB 12th Result 2025 | Download |
Board Name | Bihar School Examination Board |
Official WhatsApp Channel | Join Now |
Official Telegram Channel | Join Now |
Official Website | biharboardonline.bihar.gov.in |
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले interresult2025.com या interbiharboard.com पर जाएं। अब यहां होमपेज पर उपलब्ध इंटर रिजल्ट लिंक को खोलें। इसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें। सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें। रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।