बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। Bihar Board 12th Datesheet 2026 के अनुसार इंटर की परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 को समाप्त होंगी। आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड द्वारा कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। BSEB 12 Class परीक्षा 2026 में शामिल होने से पहले इन विवरणों को जरूर देखें।
BSEB ने परीक्षा शुरू होने से पहले नई Bihar Board Exam Guideline 2026 जारी की हैं, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर लागू नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलेंगी।
Bihar Board 12th Datesheet 2026
| तिथियां | पहली (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक) | दूसरी (2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
|---|---|---|
| 2 फरवरी 2026 | 119 – जीव विज्ञान (आई.एस.सी.)320 – दर्शनशास्त्र (आई.ए) | 326 – अर्थशास्त्र (आई.ए)219 – अर्थशास्त्र (आई.कॉम) |
| 3 फरवरी 2026 | 121 – गणित (आई.एस.सी.)327 – गणित (आई. ए) | 322 – राजनीतिक शास्त्र (आई.ए)402 – फाउंडेशन कोर्स (वोकेशनल) |
| 5 फरवरी 2026 | 117 – भौतिकी (आई.एससी) | 323 – भूगोल (आई.ए)217 – बिजनेस स्टडिज (आई.कॉम ) |
| 6 फरवरी 2026 | 105/124 – अंग्रेजी (आई.एससी)205/223 – अंग्रेजी (आई.कॉम) | 306/331 – हिन्दी (आई.ए)401- हिन्दी (वोकेशनल) |
| 7 फरवरी 2026 | 118 – रसायन विज्ञान (आई.एससी) | 305/330 – इंग्लिश (आई.ए)403 – इंग्लिश (वोकेशनल) |
| 9 फरवरी 2026 | 106/125 – हिंदी (आई.एससी)206/224 – हिंदी (आई.कॉम) | 321 – इतिहास (आई.ए)120 – कृषि (आई.एससी)इलेक्टिव सबजेक्ट ट्रेड पेपर 1 (404 से 430) |
| 10 फरवरी 2026 | 107- उर्दू, 108- मैथिली, 109- संस्कृत, 110- प्राकृत, 111- मगही, 112- भोजपुरी, 113- अरबी, 114- पर्शियन, 115- पाली, 116- बांग्ला (आई.एससी)207- उर्दू, 208- मैथिली, 209- संस्कृत, 210- प्राकृत, 211- मगही, 212- भोजपुरी, 213- अरबिक, 214- पर्शियन, 215- पाली, 216- बांग्ला (आई.कॉम)307- उर्दू, 308- मैथिली, 309- संस्कृत, 310- प्राकृत, 311- मगही, 312- भोजपुरी, 313- अरबिक, 314- पर्शियन, 315- पाली, 316- बांग्ला (आई.ए)503- उर्दू, 504- मैथिली, 505- संस्कृत, 506- प्राकृत, 507- मगही, 508- भोजपुरी, 509- अरबिक, 510- पर्शियन, 511- पाली, 512- बांग्ला (वोकेशनल) | 324 – मनोविज्ञान (आई.ए)218 – उद्यमिता (आई.कॉम) |
| 11 फरवरी 2026 | 318 – संगीत (आई.ए) | 319 – गृह विज्ञान (आई.ए)वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर – II [उपकोड 431 से 457 तक] (वोकेशनल) |
| 12 फरवरी 2026 | 325 – समाजशास्त्र (आई.ए)220 – लेखांकन (आई.कॉम) | 136 – सिक्योरिटी, 137-ब्यूटिशियन, 138- टूरिज़म, 139- रीटेल मैनेजमेंट, 140- ऑटो मोबाइल, 141- इलेक्ट्रॉनिक्स एच/डबल्यू, 142- ब्यूटी एंड वेलनेस, 143- संचार, 144- आईटी/आईटीएस (आई.एससी)235 – सिक्योरिटी, 236-ब्यूटिशियन, 237- टूरिज़म, 238- रीटेल मैनेजमेंट, 239- ऑटो मोबाइल, 240- इलेक्ट्रॉनिक्स एच/डबल्यू, 241- ब्यूटी एंड वेलनेस, 242- संचार, 243- आईटी/आईटीएस (आई.कॉम)342 – सिक्योरिटी, 343-ब्यूटिशियन, 344- टूरिज़म, 345- रीटेल मैनेजमेंट, 346- ऑटो मोबाइल, 347- इलेक्ट्रॉनिक्स एच/डबल्यू, 348- ब्यूटी एंड वेलनेस, 349- संचार, 350- आईटी/आईटीएस (आई.ए) |
| 13 फरवरी 2026 | 126- उर्दू, 127- मैथिलि, 128- संस्कृत, 129- प्राकृत, 130- मगही, 131- भोजपुरी, 132- अरबी, 133- फ़ारसी, 134- पाली, 135- बांग्ला (आई.एससी)225- उर्दू, 226- मैथिलि, 227- संस्कृत, 228- प्राकृत, 229- मगही, 230- भोजपुरी, 231- अरबिक, 232- पर्शियन, 233- पाली, 234- बांग्ला (आई.कॉम)332- उर्दू, 333- मैथिलि, 334- संस्कृत, 335- प्राकृत, 336- मगही, 337- भोजपुरी, 338- अरबिक, 339- पर्शियन, 340- पाली, 341- बांग्ला (आई.ए) | 122 – कम्प्यूटर साइंस, 123- मल्टी मीडिया और वेब. टेक. (आई.एससी)221 – कम्प्यूटर साइंस, 222- मल्टी मीडिया और वेब. टेक. (आई.कॉम)317 – योग और शारीरिक शिक्षा, 328- कंप्यूटर विज्ञान 329- मल्टी मीडिया और वेब. टेक. (आई.ए)485 – भौतिकी, 486 – रसायन विज्ञान, 487 – जीव विज्ञान, 488 – गणित, 489 – कृषि, 490 – व्यवसायअध्ययन, 491 – लेखांकन, 492 – उद्यमिता, 493 – इतिहास, 494 – राजनीति विज्ञान, 495 – समाजशास्त्र, 496 – अर्थशास्त्र, 497 – मनोविज्ञान, 498 – गृह विज्ञान, 499 – भूगोल, 500 – संगीत, 501 – दर्शनशास्त्र, 502 – योग और शारीरिक शिक्षा (वोकेशनल) |
बीएसईबी 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्रों को अपनी परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 3 घंटे और 15 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33% अंक लाने होंगे।
30 से पहले गेट बंद हो जाएंगे, पेपर पढ़ने के लिए कूल-ऑफ टाइम मिलेगा
हाल ही में BSEB Patna ने एक और महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इंटरमीडिएट के छात्र परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, छात्रों को भीड़ से बचने के लिए एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा है, पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश होगा।
छात्रों को याद रखना चाहिए कि ‘गेट बंद होने के बाद किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।’ छात्रों को प्रश्न हल करने से पहले 15 मिनट का कूल-ऑफ टाइम मिलेगा। इस समय में वे पेपर को अच्छे से पढ़ सकते हैं।
इस साल इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस तारीख तक घोषित होगा
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 खत्म होने के 21 से 28 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। पिछले साल की बात करें तो बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इसके बाद 23 मार्च 2024 को रिजल्ट घोषित किया गया था।
ऐसे में इस साल भी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इसे 21 मार्च 2026 के बाद जारी कर सकता है। पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर में कुल 87.21 फीसदी छात्र पास हुए थे। बिहार बोर्ड का रिजल्ट नीचे बताई गई वेबसाइट्स पर जारी किया जाता है।
- results.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
बिहार बोर्ड की ओर से जारी डिटेल्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाएं राज्य के 1677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इस साल 12वीं की परीक्षा 2026 में कुल 12 लाख 92 हजार से ज्यादा छात्र शामिल होने वाले हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर बताए गए नियमों का पालन करना होगा।
बिहार इंटर परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू
Bihar School Examination Board ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत परीक्षा की पुरानी गाइडलाइन में बदलाव किया गया है।
इससे पहले छात्रों के लिए जारी एडमिट कार्ड पर लिखा था कि परीक्षा हॉल में जूते-मोजे पहनकर आना वर्जित है, ऐसा करने पर परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति नहीं होगी। लेकिन ठंड को देखते हुए BSEB ने कुछ दिनों के लिए इस नियम को हटा दिया है, 5 फरवरी 2026 के बाद BSEB फिर से स्थिति का जायजा लेगा और इस बारे में फैसला करेगा, BSEB ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है।
बिहार बोर्ड 12 एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- छात्र वेबसाइट पर “स्टूडेंट सेक्शन” में जाएं और उस पर क्लिक करें।
- दिए गए विकल्पों में से “BSEB कक्षा 12 परीक्षा तिथि 2026” चुनें।
- बिहार बोर्ड 12वीं का टाइमटेबल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2026 की पीडीएफ दिखाई देगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेने पर विचार करें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्र अपने संबंधित विद्यालय से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बिना हॉल टिकट के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जा सकते हैं।

बिहार बोर्ड का कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर
बिहार बोर्ड का यह कंट्रोल रूम 31 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक काम करेगा। यह कंट्रोल रूम सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक तीन शिफ्ट में खुला रहेगा।
इसके लिए BSEB ने दो नंबर भी जारी किए हैं: 0612-2232227 और 0612-2232257। किसी भी तरह की परेशानी होने पर आप इन दो नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Datesheet 2026
| Bihar Board Inter Exam Date | Click Here |
| Official WhatsApp Channel | Join Now |
| Official Telegram Channel | Join Now |
| Official Website | Click Here |