बिहार बोर्ड 12th सरकारी रिजल्ट 2025: इस वर्ष 2023-2025 सत्र के लिए आयोजित बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा संपन्न हुए करीब 3 हफ्ते हो चुके हैं। इस साल 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 12.92 लाख बच्चे Bihar Board Inter Result 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते तक जारी कर सकता है। अभी तक BSEB 12th Result 2025 की तारीख को लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। पिछले कुछ सालों में बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे कब-कब घोषित किए गए। इन आंकड़ों के ट्रेंड से आइए समझते हैं कि इस बार किस तारीख को नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
बिहार इंटर का रिजल्ट कब निकलेगा?
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की रिलीज डेट अभी BSEB द्वारा घोषित की जानी बाकी है। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर BSEB कक्षा 12 रिजल्ट तिथि घोषित करते हुए एक प्रेस नोट जारी करेगा।
BSEB द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लड़के और लड़कियां रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में छात्रों के विषयवार अंक और उत्तीर्णता की स्थिति अंकित होगी।
बिहार बोर्ड 12वीं 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?
वे सभी छात्र जो बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 चेक करना चाहते हैं, वे इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं –
- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा जो इस तरह का होगा।

- होम पेज पर आने के बाद आपको बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलेगा –

- अब आपको यहाँ अपना रोल नंबर और रोल कोड डालनी है।
- अंत में आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपना रिजल्ट दिखा दिया जाएगा जिसे आप आसानी से चेक और डाउनलोड आदि कर सकेंगे।

- ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप सभी इंटर के छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Bihar Board Class 12 Result 2025 Marksheet पर क्या विवरण उपलब्ध होंगे?
- यूनिक कोड
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- रोल कोड
- जन्म तिथि
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- ग्रेड/प्रतिशत
- डिवीजन
- स्थिति (पास/फेल)
- विषयवार स्कोर
- कुल स्कोर
- स्ट्रीम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- स्कूल/कॉलेज का नाम
- परीक्षा केंद्र
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से bseb 12th marksheet download 2025 करने के बाद, आपको ऊपर दी गई सभी जानकारी को अवश्य जांचना चाहिए। अगर कुछ छूट गया है या गलत है, तो आप इसे अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से ठीक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कहां जारी होगा?
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। Bihar Board 12th Marksheet PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा।
पिछले 3 वर्षों से यही रुझान रहा है
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट | 2024 | 2023 | 2022 |
आर्ट्स | 23 मार्च | 21 मार्च | 16 मार्च |
कॉमर्स | 23 मार्च | 21 मार्च | 16 मार्च |
साइंस | 23 मार्च | 21 मार्च | 16 मार्च |
वोकेशनल | 23 मार्च | 21 मार्च | 16 मार्च |
पिछले साल बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 23 मार्च को जारी किए थे। परीक्षाएं 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के करीब 40 दिन बाद नतीजों का ऐलान किया था। इससे पहले 2023 में बिहार बोर्ड ने 21 मार्च और 2022 में 16 मार्च को नतीजे जारी किए थे। बिहार बोर्ड ने साल 2023 में 12वीं की वार्षिक परीक्षा 1 से 10 फरवरी और साल 2022 में 1 से 14 फरवरी के बीच आयोजित की थी।
इतने बच्चे हुए परीक्षा 2025 में शामिल
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 12.92 लाख बच्चे पंजीकृत थे। इनमें 6,41847 लड़कियां और 650466 लड़के शामिल हैं। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। बिहार की राजधानी पटना में 85 परीक्षा केंद्रों पर 75,917 बच्चे 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा में 37,174 लड़कियां और 38743 लड़के शामिल हुए थे।
BSEB Patna ने 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी। इस साल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले कुछ सालों में जारी नतीजों के आधार पर इस बार नतीजे मार्च के आखिरी हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा
अगर आप भी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं तो अब आप अपना class 12 bihar board result date 2025 बेसब्री से चेक कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 12वीं रिजल्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
आपको बता दें कि Bihar Board 12th Result 2025 check online roll number roll code बिहार बोर्ड द्वारा मार्च 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
पिछले वर्षों में कुछ परिणामों की तिथियों का विश्लेषण
2022 की बात करें तो 2022 में BSEB कक्षा 12 की परीक्षा 1 से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इसके परिणाम परीक्षा के 30 दिन बाद 16 मार्च को घोषित किए गए थे। 2021 में, BSEB इंटर परीक्षा 13 फरवरी को समाप्त हुई और BSEB कक्षा 12 का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के 41 दिन बाद 26 मार्च को घोषित किया गया।

इसके अनुसार, इस वर्ष BSEB कक्षा 12 की परीक्षा में बैठने वाले छात्र अपने इंटरमीडिएट के परिणाम परीक्षा से 30 से 40 दिनों के बाद यानी 17 से 25 मार्च, 2025 के बीच आने की उम्मीद कर सकते हैं। BSEB 12वीं परिणाम 2025 की घोषणा के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इन वेबसाइटों के लिंक हैं- results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in.
बिहार बोर्ड 12th सरकारी रिजल्ट 2025
Bihar 12 Result Date | Check Here |
Board Name | Bihar School Examination Board |
Official WhatsApp Channel | Join Now |
Official Telegram Channel | Join Now |
Official Website | Results.biharboardonline.com |
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बिहार बोर्ड इंटर बोर्ड परीक्षा, 2025 देने वाले सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपना bihar board intermediate result 2025 कैसे चेक करेंगे, इसके बारे में सारी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, इसके अलावा अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, धन्यवाद